हनुमान जन्मोत्सव 2026: पीएम मोदी ने हनुमान जी को किया नमन, सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो इसकी की प्रार्थना

0 27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान को नमन किया और देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान हनुमान भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं और उनकी कृपा से सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।

संस्कृत सुभाषितम् के माध्यम से भावनाएँ व्यक्त कीं
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥” इस सुभाषितम् का भावार्थ है कि वे श्रीराम के दूत हनुमान की शरण में शीश झुकाते हैं। हनुमान जी मन की गति के समान तेज, वायु के समान वेगवान, जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रणी, पवन पुत्र और वानर सेना के प्रमुख हैं।

प्रयागराज मंदिर दर्शन की तस्वीर साझा की
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। उन्होंने सभी भक्तों के लिए कामना की कि पवनपुत्र हनुमान उन्हें बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े।

केंद्रीय और राज्य नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हनुमान जन्मोत्सव पर अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि, विद्या के दाता और संकट मोचन हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बजरंग बली की कृपा सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.