Happiness Index : पाकिस्तान है भारत से ज्यादा खुशहाल, जानिए भारत की रैंकिंग और दुनिया का सबसे खुशहाल देश

0 795

Happiness Index : विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 जारी हो चुकी है, जिसमें भारत (India in World Happiness Report) के लिए अच्छी खबर नहीं आई है. वही पाकिस्तान भारत से ज्यादा खुशहाल है और यूरोपीय देशों को अच्छी रैंक मिली है।

अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, भारत (India) जैसे देश भले ही विश्व में महा​शक्तियों के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन जब बात आई खुशहाली की, तो लिस्ट में इन देशों का नाम काफी नीचे आ जाता है. यूएन की रिपोर्ट (United Nation Report) के अनुसार, फिनलैंड और डेनमार्क दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल हैं, वहीं तालिबानी हुकूमत से जूझ रहा अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है. लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है फिनलैंड का, जो लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है. संयुक्त राष्ट्र की एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स (Annual Happiness Index) के मुताबिक, फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड दुनिया के टाॅप 5 खुशहाल देशों में शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 139वां स्थान मिला है जबकि साल 2019 में भारत 140वें पावदान पर था (World Happiness Report 2021 India Rank). एक बयान में कहा गया कि, ‘भारत के नमूने लेने के लिए लोगों से आमने-सामने और फोन पर बात की गई। हालांकि फोन के मुकाबले आमने-सामने बैठकर जवाब देने वालों की संख्या कम थी.’

भारत की रैंकिंग सुधरी पर पाकिस्तान से अब भी पीछे रह गई

वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 136वां स्थान पाया, वही चौंकाने वाली बात यह है कि भारत अब भी पाकिस्तान से पीछे रह गया। पिछले साल इस लिस्ट में भारत का नंबर 139वां था, जबकि इस बार तीन पायदान का सुधार हुआ है और भारत अब 136वें नंबर पर पहुंच गया है. वहीं 121वें रैंक के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर सामने आये है।

सर्वे में 1-10 के स्केल पर पूछे जाते हैं सवाल

इस रिपोर्ट के लिए जो सर्वे लिया गया है, उसमें 1 से 10 के स्केल पर सवाल पूछे जाते है। लोगों के जवाब के आधार पर ही ये रिपोर्ट तैयार की जाती है (World Happiness Report 2021 Rankings). इसमें कोरोना वायरस के लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को भी शामिल किया गया है, क्योंकि महामारी (Coronavirus Pandemic) ने लोगों की जिंदगी को काफी हद तक बदलकर रख दिया है. वही दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है, इस दौरान लोगों की नौकरियां चली गईं और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Also Read : Amit Shah:जम्मू में सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे अमित शाह

रिपोर्ट- कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.