Happy Birthday Anushka Sharma: एक मॉडल से बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री तक, जानिए अनुष्का शर्मा से जुडी कुछ मज़ेदार बातें।

0 384

Happy Birthday Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा भारत की सबसे उम्दा और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। वह न केवल एक अभिनेत्री है बल्कि एक निर्माता भी है। आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं है।

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई सन 1988 को, राम जन्मभूमि यानि की अयोध्या में हुआ Happy Birthday Anushka Sharma। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, भारतीय सेना के अफसर थे और माँ आशिमा शर्मा एक होममेकर है। उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा एक फिल्म प्रोडूसर है। हालाकिं वह पहले मर्चेंट नेवी में अपनी सर्विस दे चुकें है।

अनुष्का शर्मा ने अपने स्कूल की पढाई बैंगलोर के आर्मी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन, बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से की। क्या आपको पता है जब अनुष्का शर्मा असम से अपनी प्राइमरी स्कूल की पढाई कर रही थीं, तब उनकी क्लासमेट और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय टीम के कप्तान MS Dhoni की पत्नी Sakshi Dhoni थीं।

बात करें अगर उनके मॉडलिंग करियर की तो वह या तो मॉडलिंग या फिर पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थीं। बस इसी के लिए पढाई खत्म करने के बाद वह मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माने के लिए मुंबई आई। साल 2007 में, अनुष्का शर्मा ने अपना रनवे डेब्यू डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लेस वैम्प्स शो (Wendell Rodricks’s Les Vamps Show) से किया। इसमें उन्होंने लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में भाग लिया था और फिनाले राउंड तक पहुंचीं थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े बड़े ब्रांड्स जैसे Silk & Shine, Whisper, Nathella Jewelry और Fiat Palio के लिया एड्स फिल्मों में काम किया।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की अनुष्का शर्मा को अभिनय में बिलकुल भी रूचि नहीं थी। उन्होंने मॉडलिंग के साल भर बाद यानि की साल 2008 में आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (Rab Ne Bana Di Jodi) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नज़र आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद कई फिल्मों जैसे की Band Baja Barat, Patiala House, Jab Tak Hai Jaan, Ae Dil Hai Mushkil में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म NH10, से बतौर प्रोडूसर डेब्यू किया। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम Clean Slate Filmz है। इसके अलावा उन्होंने Phillauri, Pari में एक्टिंग के साथ साथ प्रोडूस भी किया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म Bulbbul और Mai: A Mother’s Rage को भी प्रोडूस किया। साल 2022 में उन्होंने फॅमिली पर ध्यान देने के लिए प्रोडक्शन का काम छोड़ दिया और अपना प्रोडक्शन हाउस अपने भाई को दे दिया। पर टेंशन मत लीजिए क्योंकि उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ा है।

Happy Birthday Anushka Sharma अनुष्का शर्मा साल 2013 में एक शैम्पू के विद्यापन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से मिली थीं। दोनों में तब प्यार हुआ और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें थे। इसके बाद साल 2017 में दोनों से शादी कर ली। इसके बाद साल 2021 में दोनों के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम वामिका कोहली है।

 

Also Read:Heatwave: उत्तर, मध्य भारत में रिकॉर्ड पर सबसे गर्म अप्रैल: IMD

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.