बात-बात में काट दिया दोस्त का गला और उसी के घर जाकर सो गया, जानिए वजह

0 403

बांसवाड़ा: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 16 साल के नाबालिग तौफीक की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई. हैरतअंगेज बात तो यह है कि हत्या मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही की. आरोपी दोस्त हत्या के बाद मृत दोस्त के घर जाकर सो गया ताकि किसी को उसपर शक ना हो. पूरी घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है.

पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त रात में ठंड के कारण आग ताप रहे थे. तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद मृतक के दोस्त ने गुस्से में आकर तौफीक की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोस्त मृतक के घर पहुंचा और मृतक की मां से तौफीक के बारे में पूछताछ की और उसकी तलाश में भी परिजनों के साथ घूमता रहा. आरोपी दोस्त रातभर मृतक के घर पर ही सोया ताकि किसी को उसपर शक न हो.

रिपोर्ट के अनुसार तौफीक के गले में दाहिनी तरफ 13 सेंटीमीटर लंबा घाव मिला है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से गले के दाईं तरफ इतनी जोर से वार किया कि गले की नस ही कट गई जिसके बाद उसके दोस्त की मौत हो गई. साथ ही मृतक का सिर भी फटा हुआ मिला और शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले.जिस जगह पर शव मिला वहां पर भी काफी खून बिखरा पड़ा हुआ था.

तौफीक के पिता अकबर 9 साल से कुवैत में काम करते हैं .जैसे ही बेटे की हत्या की सूचना मिली तो वह सऊदी में कंपनी के अधिकारियों के पास दौड़े. लेकिन 6 घंटे के सफर के बाद कोई फ्लाइट नहीं होने की वजह से वह भारत नहीं आ सके. ऐसे में मजबूर पिता ने वीडियो कॉल सही बेटे के जनाजे को देखा था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.