महाराष्ट्र: ठाणे में भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल, उफान पर कामवारी नदी; स्कूल बस डूबी

0 365

ठाणे। भिवंडी में भारी बारिश से कामवारी नदी उफान पर है। नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें पानी की चपेट में आने से एक स्कूल बस डूब गई।

गनीमत ये रही कि स्कूल बस खाली थी और उसमें कोई बच्चा सवार नहीं था। बस ही नहीं दूसरे कई वाहन सड़क पर जलमग्न दिखे। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, भिवंडी में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर पानी की निकासी नहीं होने के कारण दीपक होटल से कल्याण कोर्ट तक घुटने तक पानी भर गया है। लोगों को पानी के बीच से होकर ही गुजरना पड़ रहा है।

बता दें कि डोंबिवली एमआईडीसी स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। जो न केवल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बल्कि इससे स्थानीय दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। ठाणे शहर के कई इलाके की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है।

बता दें कि मानसून सीजन के दौरान महाराष्ट्र में हर साल जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। बीएमसी की ओर से जलभराव की समस्या को सुलझाने के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन लोगों को हर साल जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.