असम चुनाव में दिखा हेमंत सोरेन का असर, गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए रांची पहुंचेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

0 23

रांची। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सक्रियता का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ संभावित गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करने की तैयारी में है।

इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र सिंह और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। इस दौरे को असम चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस के अधिकृत सूत्रों के अनुसार दोनों वरिष्ठ नेता 12 मार्च को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे। रांची पहुंचने के बाद वे प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

इस बैठक में असम विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

असम के आदिवासी क्षेत्रों में बनी पहचान

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक असम के आदिवासी बहुल इलाकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक आदिवासी नेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यही वजह है कि कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनती है तो असम चुनाव में विपक्षी गठबंधन को मजबूती मिल सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.