आज आएंगे हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजे, 68 केंद्रों में होगी मतगणना, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

0 126

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) की मतगणना गुरुवार यानी 8 दिसंबर को होने वाली है। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। हालांकि, वास्तविक नतीजे कल वोटों की गिनती के सामने आएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को हुए थे। इस चुनाव के वोटों की गिनती का काम अलग-अलग सेंटर में गुरुवार 8 दिसंबर 2022 सुबह 8 बजे शुरू होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने बुधवार को बताया कि पूरे राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) से शुरू होगी और उसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम से गिनती की जाएगी।

वहीं, सुबह 10 बजे के बाद तस्वीर साफ होने लगेगी की सरकार कौन बनाने वाला है। हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। वहीं, यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है। राज्य में फिलहाल भाजपा की सरकार है। हिमाचल प्रदेश के चुनावों का पिछले 35 सालों का इतिहास बताता है कि यहां किसी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर Visit कर सकते हैं। वहीं, आप हमारे वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं।

दो चरणों में हुआ मतदान
हिमाचल प्रदेश चुनाव में 68 सीटों पर 12 नवंबर को हुए। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

जानें एग्जिट पोल का हाल
एग्जिट पोल की मानें तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कांटे की टक्कर नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश के चुनावों का पिछले 35 सालों का इतिहास बताता है कि यहां किसी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है। आगरा इस बार बीजेपी की सरकार दोबारा बनती है तो पार्टी इतिहास रचेगी।

2017 में बीजेपी ने बनाई थी सरकार
वर्ष 2017 के चुनाव कि बात करें तो भाजपा 49.53 फीसदी, कांग्रेस 42.32 फीसदी, निर्दलीय और अन्य दलों ने 6.34 फीसदी मत प्राप्त किए थे। इसमें भाजपा को 44, कांग्रेस को 21, माकपा के एक और निर्दलियों को दो सीटें मिली थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.