Horoscope Today, 4 May: वृषभ राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन; इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत

0 570

आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रहेगा. रवि योग होगा, जो पूरे दिन और पूरी रात सभी कार्यों में सफलता देता है (Horoscope Today)। जानिए आपके स्वामी ग्रह के अनुसार 4 मई को आपका दिन कैसा रहेगा।

(Horoscope Today)

मेष राशि Aries 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप आज योजना के अनुसार काम करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको फायदा होने वाला है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कठिन परिस्थिति में आज आपको किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। इससे दोस्ती और भी मजबूत होगी। जब तक आवश्यकता न हो, आज बेवजह अपने विचार व्यक्त न करें। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।


वृषभ Taurus
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज किसी निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आपको कोई सुंदर उपहार देने का मन बना लेगा। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन देखकर बॉस आपके प्रमोशन की बात करेंगे। साथ ही आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि Gemini
आज का दिन कोई नया तोहफा लेकर आएगा। पहले से बनी योजनाओं पर अमल करना आज ठीक रहेगा। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होने वाला है। आज अपने काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर सकता है। विद्यार्थियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

कर्क Cancer
आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यह फायदेमंद रहने वाला है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। अगर आप आज नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आएगा। आज आपके आस-पास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जाएंगे।

सिंह Leo
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज कारोबार में कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद होंगी। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इंजीनियरों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको किसी कॉलेज से पढ़ाने का ऑफर मिलने वाला है।

कन्या Virgo
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगेगा। कोई आपके करियर के लिए खास साबित होगा। आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे ताकि अधिक काम पूरे हो सकें। आज आपको किसी संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नौकरीपेशा जातकों पर आज प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता की राय किसी नए व्यवसाय में कारगर साबित होने वाली है। दूसरे शहर में पढ़ने वाले छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

तुला Libra
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए अचानक धन लाभ होगा। महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बातें शेयर करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

वृश्चिक Scorpio
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार की वृद्धि के लिए आज आपके दिमाग में जो भी समाधान आएगा, वह कारगर साबित होगा। आज पूर्व में किए गए कार्य अच्छे परिणाम देने वाले हैं। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझेगा। आज ऑफिस के काम से लाभ होने की संभावना है। आज आपके करियर में कुछ अच्छे बदलाव होने वाले हैं। जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनुराशि Sagittarius
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पूर्व में किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। समस्याओं से शीघ्रता से निपटने की क्षमता आपको एक विशेष पहचान दिलाएगी। आज लोगों को किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे।

मकर राशि Capricon
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक मिलेगी। आप अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित करेंगे। छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। शादी-शुदा आज जीवनसाथी की बात माने तो रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विरोधी आज आपसे दूरी बनाए रखेंगे।

कुंभ राशि Aquarius
आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको कोई अप्रत्याशित धन मिलने वाला है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आज के दिन आप फालतू के कामों से खुद को दूर रखें अन्यथा आपका अधिक समय फालतू के कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मीन राशि Pisces
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायी यदि अपनी योजना को गुप्त रखेंगे तो सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। आज किसी भी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, ताकि आप नुकसान से बच सकें। शाम के समय आप बच्चों के साथ खेल रहे होंगे जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

यह भी पढ़ें:Brijesh Pathak:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के संज्ञान लेने के बाद पलटा तुगलकी फरमान

रिपोर्ट – रूपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.