जैसलमेर में भयंकर सड़क हादसा! पलटी स्कूल बस, 35 से ज्यादा बच्चे घायल, 1 शिक्षक की मौत

0 290

नई दिल्ली. राजस्थान (Rajasthan) से मिल रही एक दिल दहलानेवाली खबर के अनुसार, यहां के जैसलमेर के पोकरण में निजी स्कूल बस पलट (Bus Accident) गई है। इस भयंकर एक्सीडेंट के दौरान बस मे सवार 35 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं एक शिक्षक की जोधपुर लाते वक्त मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है।

इधर गंभीर घायल एक दर्जन से अधिक बच्चे को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं कुछ स्कूली बच्चों का सांकड़ा-भैसड़ा व पोकरण अस्पताल में फिलहाल उपचार चल रहा है। इस गंभीर घटना में चालक और परिचालक भी गंभीर घायल रूप से घायल हुए बताए जा रहे हैं। मामले पर मिली खबर के अनुसार स्कूल की बस में क्षमता से अधिक बच्चे भरे थे। बस के ऑवरलोड़ के चलते यह खतरनाक हादसा हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.