ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी फॉर्च्यूनर कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0 5,041

Gwalior Road Accident: ग्वालियर में एक भयावह सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे दब गई और उसकी छत पूरी तरह उड़ गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के ठीक सामने हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार मौरंग से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के वक्त फॉर्च्यूनर कार में पांच लोगों सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार की सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच हुआ है।

आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा?
जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर, MP 07 CG 9006, झांसी की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार मालवा कॉलेज के सामने से गुज़री, मोड़ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। ट्रॉली मौरंग से भरी हुई थी। फॉर्च्यूनर चला रहे युवक को उसे नियंत्रित करने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि फॉर्च्यूनर भी तेज रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे आ गया। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंस गए। कार चकनाचूर हो गई।

शवों को निकालने का चल रहा काम
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। ग्रामीणों की मदद से कार को कटर से काटना शुरू कर दिया गया है ताकि बीच में फंसे शवों को बाहर निकाला जा सके। वहीं, इस हादसे से आस-पास अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। कार को ट्रॉली से निकालने के बाद क्रेन की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की सही पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि, सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.