इजरायल पर एक साथ दो मोर्चों से हमला, हूती विद्रोहियों ने दागीं क्लस्टर मिसाइलें-ड्रोन, ईरान ने भी चलाया बड़ा ऑपरेशन

0 42

मध्य पूर्व में तनाव अब और गहरा गया है। ईरान के साथ-साथ अब यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने इजरायल के प्रमुख हवाई अड्डे बेन गुरियन एयरपोर्ट और दक्षिणी हिस्सों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

क्लस्टर मिसाइलों और ड्रोन से हमला
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने इस हमले में क्लस्टर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। उनका दावा है कि यह हमला इजरायल के रणनीतिक ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

ईरान ने भी चलाया बड़ा ड्रोन मिशन
इसी बीच ईरान की सेना ने भी इजरायल के खिलाफ बड़े स्तर पर ड्रोन ऑपरेशन चलाने की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह अभियान उसी विमानन केंद्र को निशाना बनाकर चलाया गया, जिसे हूती विद्रोही भी टारगेट कर रहे थे। सेना ने इसे व्यापक और योजनाबद्ध सैन्य कार्रवाई बताया है।

एयरपोर्ट के अहम ढांचे बने निशाना
ईरानी सेना के अनुसार, हमले में एयरपोर्ट के कई महत्वपूर्ण और रणनीतिक हिस्सों को निशाना बनाया गया। इनमें नया बना कंट्रोल टावर, टर्मिनल 1 और 2 के मुख्य नियंत्रण टावर, नेविगेशन सिस्टम, एंटेना और रडार सिस्टम शामिल बताए गए हैं।

शनिवार तड़के शुरू हुआ ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, यह हमला शनिवार तड़के शुरू किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में मानवरहित हवाई वाहनों यानी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य सैन्य हवाई यातायात से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक कमांड और समन्वय तंत्र को बाधित करना था।

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता को निशाना
ईरानी सेना ने साफ किया कि इस मिशन का लक्ष्य इजरायल की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता को कमजोर करना और लड़ाकू विमानों के मार्गदर्शन सिस्टम को प्रभावित करना था। इसके जरिए हवाई ऑपरेशनों को बाधित करने की रणनीति अपनाई गई।

‘अभियान जारी रहेगा’, ईरान की चेतावनी
ईरान ने इस कार्रवाई को अपने हितों के खिलाफ हो रहे हमलों का जवाब बताया है। सेना ने चेतावनी दी है कि यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा और हालिया हमलों में मारे गए लोगों का बदला लिया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.