कॉमेडी के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव की कैसी है तबीयत? बेटी अंतरा ने दिया बड़ा अपडेट

0 702

नई दिल्‍ली । कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत पर खबर आई थी कि उनकी हालत में सुधार हो गया है. उन्होंने अपनी पत्नी से बात की है. कॉमेडियन के दोस्त सुनील पाल ने भी वीडियो जारी कर अपडेट दिया था कि वो होश में आ गए है. लेकिन आपको जानकर निराशा हाथ लगेगी कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. ये पुख्ता जानकारी राजू की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने दी है. अंतरा ने राजू के इंस्टा हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने किसी भी गलत जानकारी को शेयर करने से बचने की रिक्वेस्ट की है.

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने अपने पापा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है. जहां उन्होंने राजू की सेहत की पूरी जानकारी दी है. अंतरा ने ये पोस्ट 25 अगस्त को दिन में 3 बजे लिखा है. जिसे उन्होंने नोट में मेनशन भी किया है. अंतरा ने लिखा- ‘प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं. केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं. किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है.’

अंतरा ने आगे लिखा, ‘एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है. हम उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं. आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें. शुभेच्छा, अंतरा श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव जी की बेटी.’ अंतरा ने किसी भी अन्य सोर्स की जानकारी पर भरोसा करने से साफ मना किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.