मैंने गलतियां कीं जिन्हें सुधारा नहीं जा सकता…Online Gaming की लत से परेशान 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

0 304

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने माता-पिता को एक मैसेज भेजने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक कॉन्वेंट स्कूल के 19 वर्षीय छात्र मोहम्मद डेनियल ने फांसी लगा ली। उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र ने अपने संदेश में पश्चाताप व्यक्त करते हुए माता-पिता से क्षमा माँगी है। डेनियल के चाचा ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। चौक पुलिस थाने के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने कहा कि डेनियल को मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होना था। हो सकता है कि शैक्षणिक दबाव ने भी उसके तनाव में योगदान दिया हो।

डेनियल ने मैसेज में आगे लिखा कि वह किसी डर या किसी की वजह से अपनी जिंदगी खत्म नहीं कर रहा है। एक रोते हुए व्यक्ति के इमोजी के साथ समाप्त संदेश में उसने लिखा, मैंने गलतियाँ कीं जिन्हें सुधारा नहीं जा सकता और इसलिए मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूँ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.