आम के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

0 152

नई दिल्‍ली : आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियां आते ही हर कोई आम का इंतजार करने लगता है। आम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। आम कई वैरायटीज़ में बाजार में आते हैं जैसे चौसा, दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा आदि मिल जाते हैं जिसकी घर घर में मांग है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी(immunity) को बूस्‍ट रखते हैं। रसीला और स्वाद में मीठा ये आम हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा आम के सेवन आपको कई दिक्कतें भी हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में-

गर्मियों हर कोई आम चाव से खाता है, लेकिन क्या आपको पता है इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। आम की तासीर काफी गर्म होती है, जिसके चलते ज्यादा आम खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी (abscess) और दाने निकल आते हैं। इसीलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं।

आम में फाइबर (fiber) अधिक मात्रा में होता है। ये सेहत के लिए अच्छा तो होता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको द्सत की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।

डायबीटिक के मरीजों को ज्यादा आम खाने से बतना चाहिए। आम खाने से सबसे ज्यादा नुकसान शुगर पेशेंट को होता है। ये बात ठीक है कि आम में नेजुरल शुगर होता है. लेकिन हमारे शरीर को नेचुरल शुगर भी एक लिमिट में ही चाहिए अगर आप आम को ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

आम में कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि वैसे तो इंसान के शरीर के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक किया जाता है तो उससे वजन बढ़ सकता है। एक नॉर्मल आम में135 कैलोरी पाई जाती है।

कोशिश करें कि आम को सुबह के नाश्ते के समय या फिर दोपहर के लंच के बाद खाएं। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। सुबह आम को खाने से आपको एनर्जी का एहसास होगा। अगर आप रात में खाने के बाद आम खाते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ चाहिए। इससे डाइजेशन पर खराब असर पड़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.