गर्मियों में आप भी कम पीते हैं पानी तो अपनी डाइट में ये पांच चीजें जरूर करें शामिल

0 374

नई दिल्ली: आप सभी को दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह तो जरूर ही मिली होगी मगर रोजाना दो लीटर पानी पीना कुछ लोगों के लिए नमुमकिन है। इसका कारण यह है कि किसी को प्यास अधिक लगती है तो किसी को बहुत ही कम। जाहिर सी बात है कि कम प्यास लगने वाले लोग पानी भी कम ही पीते होंगे। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे कि शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सके। आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से आहार हैं जिससे खाने से आपके शरीर में पानी कि कमी नहीं होगी।

दही
डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए दही सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 85 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है और शरीर के लिए आवश्यक प्रोबायोटिक भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह गर्मी की एलर्जी से बचाव के लिए भी शरीर का खूब साथ देता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है।

ब्रोकली
ब्रोकली में 89 प्रतिशत तक पानी कि मात्रा होती है। यह न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसकी प्रकृति एंटी इनफ्लेमेटरी होती है, जिसकी वजह से यह गर्मी में होने वाली एलर्जी से बचा जा सकता है। ब्रोकली को आप सलाद या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं। टोस्ट के साथ हल्का तल कर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

सेब
ऐसा कहा जाता है कि डॉक्टर को खुद से दूर रखने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं। सेब में 86 प्रतिशत पानी होता है। यह फाइबर, विटामिन सी आदि का तो बहुत अच्छा स्त्रोत है ही।

सलाद
सलाद के पत्तों में पानी के तत्व 95 प्रतिशत होते है। इसका इस्तेमाल सैंडविच में किया जाता है। प्रोटीन और ओमेगा 3 से भरपूर सलाद पत्ते में फैट नहीं पाया जाता और कैलोरी भी काफी कम होती है।

चावल
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि पके हुए चावल भी गर्मी में आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। इनमें 70 प्रतिशत जल तत्व पाया जाता है। आयरन, कार्बोहाइड्रेट आदि भी इनमें प्रचुर मात्रा में होते हैं। दिन मेें एक कटोरी चावल आपको अवश्य खानेे चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.