धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझ लें होने वाले हैं मालामाल!

0 414

नई दिल्‍ली। धनतरेस (Dhanteras) का त्योहार इस साल दो दिन 22 और 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं इससे मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि का आशीर्वाद (Blessings) देती हैं. धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस पर कुछ खास चीजों का दिखना बेहद शुभ माना गया है, इनके दिखने पर व्यक्ति का भाग्य चमक (luck shine) उठता है और धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों का दिखना लाभकारी है.

किन्नर
किन्नरों (transgender) को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है इनके आशीर्वाद से गरीब भी धनवान बन जाता है. धनतेरस पर किन्नरों का दिखना शुभता का प्रतीक है. मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन कोई किन्नर स्वेच्छा से अपने पास का सिक्का व्यक्ति को दान कर दे तो अपार धन लाभ के योग बनते हैं. पैसों की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं. जीवन में कभी उधार की नौबत नहीं आती.

सिक्का
धनतेरस के दिन सड़क पर सिक्का मिलना मंगलकारी माना गया है. ये सौभाग्य (Good luck) में वृद्धि की ओर इशारा करता है. रास्ते पर अगर सिक्का दिखे तो इसे उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में संभालकर रखें. मान्यता है इससे बरकत बनी रहेगी.

छिपकली
आमतौर पर घर में छिपकली कई बार दिख जाती है लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार धनतेरस की शाम पूजा के बाद छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है. इसका दिखना धन-दौलत में बढ़ोत्तरी का संकेत देता है. मां लक्ष्मी संग कुबरे देव (Kubre Dev with Lakshmi) की भी कृपा होती है. अगरे छिपकली दिखे तो ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का जाप कर दूर से उसे अक्षत अर्पित कर दें.

बिल्ली
धनतेरस पर सफेद बिल्ली का नजर आना बहुत शुभ माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार ये लंबे समय से अटके हुए कार्य या इस दिन कोई भी शुभ काम बिना बाधा के पूरे होने का संकेत माना जाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.