लंबे समय तक जंवा रहना चाहती हैं तो ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्‍यान

0 349

नई दिल्ली : स्किन केयर के साथ एक सिंपल फंडा यह काम करता है कि इसकी केयर जितनी कम उम्र से शुरू कर दी जाए उतना अच्छा होता है। अक्सर जवानी के दिनों में लड़कियां स्किन को लेकर कोई समस्या फेस नहीं करती तो लापरवाह हो जाती हैं। ये लापरवाही उम्र बढ़ने के साथ उनके चेहरे पर दिखायी पड़ने लगती है। इसलिए लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स न हों इसके लिए जरूरी है कि शुरू से ही बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए।

स्किन केयर की पहली सीढ़ी क्लिजिंग, टोनिंग,मॉइश्चराइजिंग के बारे में जानते तो सभी हैं लेकिन अक्सर इसे इग्नोर कर देते हैं। अगर आप लंबे समय तक अपनी स्किन को यंग और ग्लोइंग रखना चाहती हैं तो यह रूटीन कभी स्किप न करें। इसके अलावा भी कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखें। रात को सोने से पहले मेकअप पूरी तरह हटा दें। चेहरा धोने यानी क्लीन करने के बाद टोनर लगाएं और मॉइश्चराइजर से उसे नरिसमेंट दें। उम्र के हिसाब से कॉस्मेटिक्स (Cosmetics) का प्रयोग करें। हर उम्र की स्किन की जरूरतें अलग होती हैं।

स्किन केयर की बात करते वक्त कॉस्मेटिक के अलावा और भी बातें ध्यान देने वाली हैं। जैसे आप जैसा खाते हैं, वैसा ही आपकी स्किन पर दिखता है। तला-भुना, जंक फूड, कोल्ड-ड्रिंक, प्रॉसेस्ड फूड जितना ज्यादा खाएंगे स्किन उतनी ही खराब होगी। इसकी जगह फल, सब्जियां, नारियल पानी, सूप, जूस वगैरह आपकी स्किन को निखारेगा। इसी तरह दिन में आठ से दस ग्लास पानी पीना, विटानिस सी और ई के सप्लीमेंट लेना, दिन में हमेशा सन्सक्रीन लगाना, चेहरे और बालों को साफ रखना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका ध्यान हमेशा रखिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.