IIFL NCD: बैंक FD से बेहतर मौका! इस NCD पर मिल रहा 9% तक सालाना रिटर्न, जानिए पूरी डिटेल

0 27

नई दिल्ली: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के कम होते रिटर्न से निराश हैं, तो आपके लिए एक नया निवेश विकल्प सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा मौद्रिक नीति के बाद जहां बैंकों की एफडी दरें लगभग स्थिर हैं, वहीं IIFL Finance का नया एनसीडी इश्यू निवेशकों को 9 फीसदी तक सालाना रिटर्न का मौका दे रहा है।

रेपो रेट स्थिर, FD रिटर्न में नहीं हुआ इजाफा
इस महीने हुई भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया। इसका सीधा असर बैंक एफडी दरों पर दिख रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फिलहाल एफडी पर अधिकतम ब्याज करीब 7.05 फीसदी ही मिल रहा है।

IIFL Finance का NCD इश्यू, 9% तक रिटर्न का दावा
इसी बीच नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी IIFL Finance Limited ने रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) का पब्लिक इश्यू लाने का ऐलान किया है। यह इश्यू मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को खुलेगा और इसमें 4 मार्च 2026 तक निवेश किया जा सकेगा। इस एनसीडी पर निवेशकों को 9 फीसदी तक का प्रभावी सालाना रिटर्न मिलने का विकल्प दिया जा रहा है।

2000 करोड़ जुटाने की योजना, कई विकल्प उपलब्ध
कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 1,500 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन शामिल है। निवेशकों के लिए 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि के विकल्प होंगे। ब्याज भुगतान मासिक, वार्षिक या मैच्योरिटी पर लेने का विकल्प भी दिया गया है।

रेटिंग क्या कहती है, कितना सुरक्षित है निवेश?
इस एनसीडी इश्यू को CRISIL Ratings ने AA/Stable रेटिंग दी है, जबकि Brickwork Ratings ने इसे BWR AA+ (Stable) रेट किया है। इन रेटिंग्स का मतलब है कि इश्यू में क्रेडिट रिस्क बेहद कम माना जा रहा है और समय पर भुगतान की क्षमता मजबूत है।

कंपनी का कारोबार और नेटवर्क
IIFL Finance को आरबीआई से मिडिल लेयर एनबीएफसी (NBFC-ML) का दर्जा मिला हुआ है। कंपनी होम लोन, गोल्ड लोन, एमएसएमई लोन, पर्सनल लोन, माइक्रोफाइनेंस, रियल एस्टेट और कैपिटल मार्केट फाइनेंस जैसे कई सेगमेंट में सेवाएं देती है। इसके रिटेल पोर्टफोलियो में 4.6 मिलियन से ज्यादा ग्राहक शामिल हैं। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का नेटवर्क देशभर में 4,761 शाखाओं तक फैला था और लगभग 36,786 कर्मचारी कार्यरत थे।

लीड मैनेजर और लिस्टिंग की जानकारी
इस एनसीडी इश्यू के लीड मैनेजर ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड हैं। एनसीडी की लिस्टिंग BSE और NSE पर की जाएगी, जिससे निवेशकों को लिक्विडिटी मिल सके। हर एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपये रखी गई है और आवंटन पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.