IMD Weather Update: 14 राज्यों में कहर बरपाएगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए अपने राज्य का मौसम

0 92

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से राहत की उम्मीद की उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि सितंबर खत्म होने की कगार पर है। और आमतौर पर यह मानसून की विदाई का समय होता है। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी यह कई हिस्सों में झूमकर बरसने वाला है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, विदाई के बेला आने के बावजूद भी मानसून धूम-धड़ाका करने वाला है। देश के कई राज्यों में कल जोरदार बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि कल आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

ग्रीन जोन में पहुंच गए ये राज्य
भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कई राज्य ऐसे हैं जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। ग्रीन जोन का मतलब यहां ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है और कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

कहां-कहां होगी जोरदार बारिश?
ओडिशा को कल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज जोन में रखा है। यहां मंगलवार को बहुता भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
इन राज्यों के अलावा कल कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन राज्यों में बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिणी कर्नाटक के साथ-साथ विदर्भ और कोंकण और गोवा भी शामिल हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

आमतौर पर सिंतबर महीने के आखिर में में मानसून रुखसत हो जाता है। ऐसा उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों में देखने को भी मिल रहा है। लेकिन मध्य भारत के राज्यों और पूर्वोत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों में अभी यह कुछ दिन और रहने वाला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.