पाकिस्तान की राजनीति में इमरान खान का जलवा बरकरार, 265 सीटों में से 154 पर पूर्व PM की पार्टी के उम्मीदवार आगे

0 302

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजनीति में पूर्व पीएम इमरान खान का जलवा आज भी बरकरार है। इसका जीता जागता उदाहरण आम चुनाव में दिखा है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित 154 उम्मीदवार रुझानों में आगे चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 265 सीटों पर हुए चुनाव में इमरान की पार्टी पीटीआई, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को कड़ी टक्कर दे रही है। ये दोनों पार्टियां 47 सीटों पर आगे चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लाहौर की अपनी सीट 63,953 वोटों के साथ जीत ली है।

हालांकि, बीबीसी उर्दू ने अपने नतीजों में दिखाया कि पीटीआई-इंडिपेंडेंट और पीएमएल-एन ने चार-चार सीटें और पीपीपी ने तीन सीटें जीतीं। पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, चार सीटों पर नतीजे आ गए हैं और इसमें शहबाज शरीफ अपनी सीट जीत गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.