फिरोजाबाद में हाथ मे खाने की थाली लेकर सड़क पर आया सिपाही, मेस के खाने पर उठाया सवाल

0 488

फिरोजाबाद: मेस में अच्छा खाना नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक सिपाही बुधवार को हाथ में खाने की थाली लेकर सड़क पर आ गया। सिपाही ने रो-रो कर अपना दर्द बयां किया। सिपाही का वीडियो किसी ने बना लिया जो सोशल मोडिया पर वायरल हो रहा है।

सिपाही मनोज कुमार बुधवार को हाथ में खाने की थाली लेकर सड़क पर आ गये। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने सिपाहियों को खाने में पौष्टिक आहार दिये जाने के निर्देश दिये हैं लेकिन यहां मेस में उसे खाने में पतली दाल दी जा रही है। जिसकी शिकायत वह पुलिस के उच्च अधिकारियों व स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कर चुका है, लेकिन उसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद वह जनता के समक्ष अपना दर्द साझा कर रहे हैं। सिपाही का तो यह भी आरोप है कि पुलिस के अधिकारी उन्हें बर्खाश्त करने की धमकी तक दे रहे हैं। सिपाही के खाने की थाली लेकर सड़क पर पहुंचने की भनक लगने के बाद पुलिस की टीम सिपाही को जीप में बैठाकर पुलिस लाइन ले गयी।

इस सम्बंध में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके कारण वह परेशान रहता है। बुधवार को मेस में खाना लेने गया तो कतार लगी थी। मेस कमांडर ने नंबर से खाना लेने की बात कह दी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने खाना तो ले लिया लेकिन खाने के बजाय बाहर पहुंच गया। इसकी जांच एसएसपी ने सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को सौंपी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.