देश के सभी घरों में तिरंगा लहराने के साथ बढ़ेगी विकास यात्रा : बृजेश पाठक

0 187

कानपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत तेजी से बढ़ेगी विकास की यात्रा। स्वतंत्रा के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा लगाया जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है। उसे सफल बनाना है। यह बातें कानपुर मोती झील स्थ्ति तिरंगा यात्रा में बुधवार को पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा।

उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि आप सभी अपने अपने घरों में लहरायें। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर एक साथ उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग तिरंगा लहराएंगे। प्रधानमंत्री का सपना है कि आजादी के महत्व को देश का बच्चा बच्चा जाने। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वीर जवानों के जीवन परिचय उनके त्याग समझ कर बच्चों में भी देश के प्रति त्याग भावना उत्पन्न हो सके। उसे सफल बनाना है। वह केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण कार्यालय से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए थे।

उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक केशव नगर में बने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.