प्रेमी के सामने ही युवती से गैंगरेप, बारी-बारी से बनाया हवस का शिकार; 7 हिरासत में

0 432

ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यहां एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, लड़की तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी और रविवार को राजा उत्सव के अवसर पर वह अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वे एक सूनसान जगह पर बैठे थे उसी समय 10 लोगों का एक समूह 3 मोटर साइकिल से उनके पास आया और उन्होंने उसके प्रेमी को पकड़ लिया, जिसके बाद बारी-बारी से उसके (लड़की के) साथ दुष्कर्म किया गया। उस समूह ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो लेना शुरू कर दिया और लीक करने की धमकी देने लगे।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि अपराध में संलिप्तता के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसपी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया, ‘हिरासत में लिये गए सभी लोग वयस्क हैं और हम उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं।’

पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोग स्थानीय नहीं थे और वे राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर आए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.