अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद: मसौढ़ी के तारेगना स्टेशन में लगाई आग, अरवल में कैदी वाहन पर हमला

0 559

पटना: अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पटना के मसौढ़ी में तारेगना स्टेशन परिसर में आग लगा दी। स्टेशन परिसर में खड़ी एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी गई। यहां उग्र प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस और प्रदर्शनकारी दोनों तरफ से गोलियां चली। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

तारेगना में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने खुद मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अरवल जिले के इमामगंज के पास कैदी लेकर जा रहे कलेर पुलिस की गाड़ियों पर भी हमला किया गया। मुंगेर के तारापुर में प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.