राजस्थान में खौफनाक साजिश: प्रेमी शिक्षक संग मिलकर पत्नी ने सोते पति का गला घोंटा, दोनों गिरफ्तार

0 27

राजस्थान के बालोतरा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी, रिश्ते में था लगातार तनाव
मृतक महेंद्र कुमार (21) की शादी करीब तीन वर्ष पहले अनु देवी से हुई थी। बताया जा रहा है कि अनु इस विवाह से संतुष्ट नहीं थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहे। हालात ऐसे बने कि महिला ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहने लगी।

मायके में शिक्षक से शुरू हुआ प्रेम संबंध
मायके में रहने के दौरान अनु की पहचान तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम से हुई। अमराराम सरकारी विद्यालय में पदस्थ है। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसने इस पूरे मामले को गंभीर मोड़ दे दिया।

पंचायत के बाद लौटी ससुराल, फिर रची साजिश
परिवार और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद अनु अपने ससुराल लौटी, लेकिन महज दो दिन के भीतर उसने अपने प्रेमी को बुला लिया। इसी दौरान दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

नींद में सो रहे पति की गला दबाकर हत्या
रात के समय जब महेंद्र गहरी नींद में था, तभी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसका गला दबा दिया। सुबह जब महेंद्र नहीं जागा तो उसकी मां कमरे में पहुंची, जहां बेटे को मृत अवस्था में देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शरीर और गले पर निशान देख परिजनों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

पूछताछ में खुला राज, दोनों ने कबूला जुर्म
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.