CWC की मीटिंग में मल्लिकार्जुन खरगे ने दी नसीहत, 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा

0 76

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडिया गठबंधन अब आगे के लिए फोकस कर रहा है। भले ही बहुमत न मिला हो लेकिन एनडीए को कई सीटों पर हराने की चुनौती का सामना इंडिया गठबंधन ने किया है। वहीं कांग्रेस की हुई आज बैठक में कांग्रेस अध्यक्षध मल्लिकार्जुन खरगे सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है। बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया है। खरगे ने कहा, जनता ने तानाशाही और असंवैधानिक ताकतों को तगड़ा जवाब दे दिया है। लोगों को कांग्रेस में विश्वास है। देश के वोटर्स ने बीजेपी के 10 साल के शासन को नकारा है। बीजेपी ने इस देश में बांटने की और घृणा की राजनीति की है। सी़डब्लूसी की तरफ से खरगे ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा, हम लड़े और जीते। परिस्थितियां प्रतिकूल थीं फिर भी हमारी जीत हुई।

खरगे ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के लिए धन्यवाद दिया। खरगे ने राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वजह से ही देश में संविधान के बारे में विचार, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए गए और जनता को ये बातें समझ में भी आईं। भारत जोड़ो यात्रा के असर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर और सीट दोनों में बढ़ोतरी हुई है। जहां से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली है, वहां खासा असर देखने को मिला है। मणिपुर इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा, मणिपुर में कांग्रेस को दोनों सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, असम, मेघालय में भी कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के गठबंधन का लोगों ने खूब समर्थन किया। खरगे ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी ने भी कांग्रेस पर भरोसा किया है। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिला है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में अभी काम करने की जरूरत है। कई राज्यों के ऐसे शहरी इलाके हैं जहां कांग्रेस ने विधानसभा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस बार विफल रही है। ऐसे इलाकों पर फोकस करने की जरूरत है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते हैं।’खरगे ने कहा,‘हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनका भरोसा बरकरार रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है।’उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में कुछ राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर क़ीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है तो हमें उनकी ताक़त बनना होगा।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.