देश के सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री के सर्वे में CM योगी ने मारी बजी,बाकि कहा है जानिए

0 105

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बनी हुई हैं। एक सर्वे के मुताबिक उन्हें साल 2024 में भी जनता पीएम के तौर पर देखना चाहती है। उन्हें 52.5 फीसदी लोगों ने अपना समर्थन दिया है। तो वही अब बात यदि देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता की करें तो इसमें उत्तप्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी को नंबर वन पर रखा गया है। सीएम योगी को 39.1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इससे जाहिर है कि जनता सीएम योगी द्वारा किए जा रहे काम से प्रसन्न है।

इस बीच देश के 30 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सीएम योगी नंबर वन तो दूसरे स्थान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल है। उनके समर्थन में 16 फीसदी लोगो ने वोट किए है हालांकि इससे पहले ये आंकड़ा 22 फीसदी था। तो वही तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है। जिन्हें पहले के मुकाबले कम 7.3 फीसदी वोट मिले है।

राज्य के तौर पर सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को माना गया है। जो भले ही देश में लोकप्रियता के नाम पर पांचवा स्थान रखते हो लेकिन अपने राज्य में उन्हें सबसे ज्यादा पसंदीदा मुख्यमंत्री माना जाता है। सर्वे के के मुताबिक प्रदेश के 73.1 फीसदी लोगों ने उनके काम को पसंद किया और अच्छा माना।

वही राज्य में दूसरे स्थान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल है। जिन्हें 69.2 फीसदी जनता ने अच्छा बताया। वही तीसरे स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा हैं, जिन्हें सूबे के 68.3 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। हालांकि इस सर्वे में देश के सबसे लोकप्रिय सीएम सीएम योगी सातवें स्थान पर है। जिन्हें 48 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.