यूपी में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पांच साल के बेटे के सामने मारी दो गोली, रास्ते में फेंका शव, फिर खुद पुलिस…

0 94

बदायूं। दो साल से मायके रह रही पत्नी को मनाकर कपड़े दिलाने की बात कहकर कार से ले जा रहे पति ने रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रास्ते में ही फेंक कर, कार व पांच साल के बेटे के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा बाकया बताया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो शव गांव के रास्ते पर पड़ा था। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव असौली निवासी रिजवान का निकाह दस साल पहले जिला संभल के थाना धनारी के गांव दिनौरा निवासी फुरकाना के साथ हुआ था। उन दोनों को चार बच्चे भी है। वह करीब दो साल से किसी विवाद के चलते पत्नी फुरकाना अपने मायके रह रही थी। कई बार रिजवान ने प्रयास किए लेकिन वह नहीं आई। कुछ दिन बाद फुरकाना के भाई की शादी है।

इसकी जानकारी पर रिजवान गुरुवार दोपहर अपनी ससुराल पहुंचा। वहां बच्चों के साथ खेलता रहा। बाद में परिवार वालों और पत्नी से बातचीत की। इसके बाद पत्नी से कहाकि भाई की शादी है, चलो कुछ कपड़े अपने और बच्चों के लिए ले लो। यह कहकर वह कार से पत्नी व बेटे को लेकर निकल आया। इसके बाद मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान के पास रिजवान ने कार रोककर पत्नी को दो गोली मार दीं।

इसके बाद शव को वहीं रास्ते में फेंककर कुछ देर बाद बच्चे समेत थाना मुजरिया पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को गोली मारकर आया है। शव मुड़सान के पास रास्ते में पड़ा है। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल उसे हिरासत में लिया और उससे जानकारी लेकर मायके पक्ष को सूचना दी। इधर जानकारी मिलते ही एसपी देहात अजय प्रताप, सीओ सहसवान सीपी सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां राहगीरों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को दो गोली लगी हैं। हालांकि पुलिस ने अारोपित की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। वह आरोपित को जल्द पकड़ने की बात कह रहे हैं। जबकि आरोपित की कार मुजरिया थाने में खड़ी है।

फुरकाना के भाई रजाउद्दीन ने बताया कि रिजवान के संबंध उसके ही गांव रिश्तेदारी की एक युवती से थे। इसी वजह से उनकी बहन का विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि उसी युवती से शादी करने के लिए रिजवान ने उनकी बहन की हत्या की है। आरोप है कि रिजवान के मामा और एक अन्य उसके साथ में था।

एक महिला की उसके पति ने ही हत्या कर दी है। दो गोली मारी गई है। महिला के स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.