IND vs NZ: 8 मार्च को खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, जानिए समय और स्थान

0 21

टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को इंग्लैंड को 7 रनों से मात दी, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई किया।

फाइनल की तारीख और जगह
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च, रविवार को खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस साढ़े 6 बजे किया जाएगा। मैच का समापन लगभग साढ़े 10 बजे तक होने की संभावना है, हालांकि यह समय खेल की गति पर निर्भर करेगा।

टी20 फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी
इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच हारा है। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी। सूर्यकुमार यादव का लक्ष्य इस टूर्नामेंट को अपने लिए और टीम के लिए ऐतिहासिक बनाना है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.