IPL 2026: चेन्नई पर जीत के बाद पंजाब किंग्स पर भारी जुर्माना, कप्तान और प्लेइंग XI समेत इम्पैक्ट प्लेयर भी फंसे

0 27

IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट के कारण बड़ा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना लगाया गया है, जबकि पूरी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी आर्थिक दंड लगाया गया। यह पंजाब का सीजन में दूसरा स्लो ओवर रेट उल्लंघन है। नियम के तहत कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का दंड लगा। यदि टीम आगे भी इस गलती को दोहराती है, तो अय्यर पर 1 मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी रही। इसके अलावा, सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 और शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

अय्यर की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आक्रामक बल्लेबाज़ी दिखाई और महज 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन जोड़कर समर्थन किया। हालांकि, इस जीत की खुशी स्लो ओवर रेट के जुर्माने की वजह से फीकी पड़ गई। पंजाब किंग्स को अब न केवल जीत की लय बनाए रखनी होगी, बल्कि ओवर रेट पर भी कड़ी नजर रखनी होगी, ताकि भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.