IPL 2026 Orange-Purple Cap: कूपर कोलोनी के सिर सजा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप पर वैशाक का कब्जा; अय्यर ने कोहली को दी कड़ी टक्कर

0 58

आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में अहम बदलाव हुए हैं।

ऑरेंज कैप पर कूपर कोलोनी का कब्जा
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोलोनी ने 22 गेंदों पर 36 रन की पारी खेलते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। वह अब 108 रनों के साथ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 103 रन हैं।

इस लिस्ट में ईशान किशन 94 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन 83 रन और रयान रिकेल्टन 81 रन के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

अय्यर-कोहली के बीच कड़ी टक्कर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अर्धशतक जड़कर ऑरेंज कैप की रेस में अपनी स्थिति मजबूत की है। उनके नाम अब 68 रन हो गए हैं और वह 12वें स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 69 रन के साथ उनसे एक स्थान ऊपर 11वें पायदान पर मौजूद हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 73 रन की शानदार पारी खेलकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है और वह 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप रन स्कोरर (ऑरेंज कैप रेस)
कूपर कोलोनी – 108 रन
अंगकृष रघुवंशी – 103 रन
ईशान किशन – 94 रन
हेनरिक क्लासेन – 83 रन
रयान रिकेल्टन – 81 रन
प्रभसिमरन सिंह – 80 रन
रोहित शर्मा – 78 रन
अजिंक्य रहाणे – 72 रन
आयुष म्हात्रे – 73 रन
समीर रिजवी – 70 रन

पर्पल कैप पर पंजाब का दबदबा
गेंदबाजी में भी पंजाब किंग्स का जलवा देखने को मिला है। विजयकुमार वैशाक ने चेन्नई के खिलाफ 2 विकेट लेकर कुल 5 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट को पीछे छोड़ा, जिनके खाते में 4 विकेट हैं।

अंशुल कंबोज और ब्लेसिंग मुजरबानी भी 4-4 विकेट लेकर इस रेस में बने हुए हैं, जिससे पर्पल कैप की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है।

टॉप विकेट टेकर (पर्पल कैप रेस)
विजयकुमार वैशाक – 5 विकेट
जयदेव उनादकट – 4 विकेट
अंशुल कंबोज – 4 विकेट
ब्लेसिंग मुजरबानी – 4 विकेट
जैकब डफी – 3 विकेट
युजवेंद्र चहल – 3 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा – 3 विकेट
टी नटराजन – 3 विकेट
लुंगी एनगिडी – 3 विकेट
शार्दुल ठाकुर – 3 विकेट

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.