IPL 2026: 30 मार्च को डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी, CSK के खिलाफ होगी पहली बड़ी टक्कर

0 29

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। शुरुआती चरण के शेड्यूल में 16 दिनों के भीतर 20 मुकाबले खेले जाएंगे। जहां ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी, वहीं फैंस की नजरें एक युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई थी।

30 मार्च को खेलेंगे पहला मैच
शेड्यूल के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को खेलेंगे। इस दिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से गुवाहाटी में होगा। यह मुकाबला सीजन के शुरुआती दिनों का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है।

पुराने साथी अब आमने-सामने
यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि पिछले सीजन तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और उनकी कप्तानी में ही वैभव ने आईपीएल में कदम रखा था। लेकिन इस बार दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, क्योंकि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। ऐसे में मुकाबले में रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

युवा बनाम अनुभव की दिलचस्प भिड़ंत
राजस्थान और चेन्नई के बीच इस मुकाबले में युवा जोश और अनुभव का जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। एक ओर जहां वैभव सूर्यवंशी लीग के सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनकी उम्र 44 साल है। दोनों के बीच लगभग तीन दशक का अंतर इस मुकाबले को और खास बनाता है।

पिछले सीजन में दिखाया था दम
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 206.55 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था। ऐसे में इस सीजन भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.