iQOO Service Day : iQOO अपने डिवाइस पर दे रहा है फ्री सर्विस का ऑफर , जानें कब से उठा सकते हैं फायदा

0 438

iQOO Service Day : iQOO अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। जिसकी कीमत 60,000 तक रुपये हो सकती है। स्मार्टफोन डिवाइस के साथ कंपनी यूजर को फ्री सर्विस का ऑफर दे रही है। कंपनी ने मंथली सर्विस डे की जानकारी iQOO ने X पर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही कंपनी अपने iQOO डिवाइस को फ्री अपडेट करवा सकते हैं।

iQOO में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।

अगर आप अपने iQOO डिवाइसेस को सर्विस के लिए देते हैं तो आपको कोई लेबर कॉस्ट नहीं देनी होगी। इसके अलावा, डिवाइसेस की सफाई, सैनेटाइजेशन, सॉफ्टवेयर अपडेट और चुनिंदा एक्सेसरीज भी फ्री मिलेंगी। ये ऑफर 14 नवंबर से 16 नवंबर तक के लिए है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स।

इसके अलावा, ग्राहकों को एक फ्री बैक केस और Protective Film भी मिल सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यानी स्टोर पर आपके पहुंचने के समय यदि ये एक्सेसरीज स्टॉक में होंगी, तभी आपको मिल पाएंगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि नजदीकी सर्विस सेंटर की जानकारी iQOO ऐप पर आसानी से देखी जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.