ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज

0 5,052

श्रीनगर : बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया है। इसी के साथ वहां फंसे भारतीय छात्रों की निकासी प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है।

दूतावास ने उनके व्यक्तिगत विवरण, पासपोर्ट एकत्र कर लिए हैं और पहले बैच के छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक तैयार रहने की सूचना दे दी गई है। पहले बैच में गोलीस्टन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ-साथ एसबीयूएमएस (शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज) और टीयूएमएस (तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज) के कुछ छात्र शामिल होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक अंतिम यात्री सूची की पुष्टि के बाद वीरवार देर रात इसे जारी किया जाएगा। जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि बाकी छात्रों की निकासी भी सुचारु और सुरक्षित रूप से जारी रहेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.