रॉकेट हमले के जवाब में इजराइल की गाजा पर जोरदार बमबारी

0 380

नई दिल्ली. गाजा पट्टी विवाद (Gaza Tension) पर मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, फलस्तीनी उग्रवादियों की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद अब इजराइली विमानों ने आज यानी रविवार तड़के गाजा पट्टी में कई ठिकानों पर एक साथ हवाई हमला किया जो वेस्ट बैंक में अब बढ़ते तनाव का तगड़ा संकेत है।

मामले पर इजराइल की सेना ने कहा कि, हवाई हमलों में एक हथियार निर्माण केंद्र और फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास से संबंधित एक भूमिगत सुरंग को निशाना बनाया गया। बताते चलें कि साल 2007 से ही फलस्तीन के गाजा क्षेत्र पर हमास का नियंत्रण है।

वहीं बीते शनिवार शाम किए गए इस जोरदार रॉकेट हमले की जिम्मेदारी किसी फलस्तीनी समूह ने अब तक नहीं ली, जो गाजा-इजराइल बाड़ के पास एक खुले क्षेत्र में गिरा। जानकारी दें कि, इजराइल और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के बीच बीते अगस्त में तीन दिन तक चली झड़प के बाद से यहां सीमा पर शांति थी। वहीं हमास को हथियार जमा करने से रोकने के लिए अब इजराइल और मिस्र ने यहां गाजा की जबरदस्त नाकेबंदी कर रखी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.