गाजा में आवासीय इमारत पर इजरायल ने किया घातक हवाई हमला, 29 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

0 315

गाजा: गाजा में शुक्रवार को एक आवासीय इमारत पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए। फिलिस्तीनी समाचार और सूचना एजेंसी की ओर से ये जानकारी साझा की गई है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। रिपोर्ट में और अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एयरफोर्स ने पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी में 60 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। गाजा के दक्षिणी हिस्से खान यूनिस में अल-बलाद और अल-अमल से 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 7 अक्टूबर को हमास के हमले के जवाब में इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई में गाजा में अब तक 33,545 लोग मारे गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.