लोकसभा चुनाव: सपा की एक और लिस्ट जारी, अखिलेश यादव ने कौशांबी और कुशीनगर से नामों का किया ऐलान

0 330

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को एक और सूची जारी की। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसमें सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.