जब जागो तब सवेरा -100 से अधिक बच्चे पैदा करने के बाद शख्स ने अपनी 12 पत्नियों को गर्भ निरोधक लेने की दी सलाह

0 117

युगांडा: 100 से अधिक बच्चों का लालन-पालन कर रहे शख्स ने अब पिता नहीं बनने की कसम खाई है। उसे अपने बड़े बच्चों को संभालने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 67 साल के मूसा हसाह्या की 12 पत्नियां हैं। उनके 102 बच्चे हैं। शख्स ने अपनी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “मैं कम संसाधनों के कारण अब बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं हूं। मैंने अपनी सभी पत्नियों को परिवार नियोजन का तरीका अपनाने की की सलाह दी है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उन लोगों को भी हतोत्साहित करना चाहता हूं जो चार से अधिक पत्नियां रखना चाहते हैं। वे ऐसा नहीं करें। यह अच्छी बात नहीं है।” आपको बता दें कि मूसा के 568 पोते-पोतियां भी हैं। वे सभी युगांडा के बुगिसा में 12-बेडरूम वाले एक मकान में रहते हैं।

आपको बता दें कि मूसा ने स्कूल छोड़ने के बाद 16 साल की उम्र में 1971 में अपनी पहली शादी हनीफा से की थी। इसके दो साल बाद पहली बार वे पिता बने। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला किया। उनके पास पैसा और जमीन, दोनों थी।

उन्होंने कहा, “मैं कमा सकता था इसलिए मैंने एक से अधिक महिलाओं से शादी करके अपने परिवार का विस्तार करने का फैसला किया। मिट्टी उपजाऊ होने के कारण मैंने परिवार के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन किया।” हालांकि, अब वह सरकार से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी बच्चों को शिक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मूसा की पहली पत्नी हनीफा ने कहा: “वह सभी पक्षों की सुनते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। वह किसी को प्रताड़ित नहीं करते हैं।वह हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं।”

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.