Jamiat Statement on Iran: ईरान के दुख में शरीक जमीयत, मिडिल ईस्ट तनाव के लिए अमेरिका-इजराइल जिम्मेदार- मौलाना मदनी

0 28

सहारनपुर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके स्वजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत ईरान की जनता के इस दुख में बराबर की शरीक है।

मिडिल ईस्ट की स्थिति पर जताई चिंता

सोमवार को जारी बयान में मौलाना मदनी ने मध्य पूर्व की विस्फोटक और चिंताजनक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को मौजूदा तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसी देश की नेतृत्व व्यवस्था को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और समझौतों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां दुनिया को बर्बरता की ओर धकेलने के समान हैं और इससे क्षेत्रीय शांति ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता भी खतरे में पड़ जाती है।

ईरान की सैन्य कार्रवाई पर भी चिंता

मौलाना मदनी ने ईरान की ओर से क्षेत्र के अन्य देशों में की जा रही सैन्य कार्रवाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में शांति, एकता और आपसी समन्वय की तत्काल आवश्यकता है।

उनका कहना था कि किसी भी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय विवाद का समाधान हत्या और रक्तपात से नहीं हो सकता। शक्ति के बल पर अपनी बात मनवाने की कोशिशें केवल घृणा, प्रतिशोध और मानवीय त्रासदियों को जन्म देती हैं।

संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील

जमीयत प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे तत्काल युद्धविराम, तनाव में कमी और सार्थक कूटनीतिक वार्ता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएं, ताकि और अधिक विनाश को रोका जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.