जम्मू-कश्मीरः नगरोटा में भारी बारिश के सैलाब में तवी नदी में समा गया ब्रिज

0 129

नगरोटा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के नगरोटा (Nagrota) में भारी बारिश (Heavy Rains) से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। तवी नदी (Tawi River) उफान पर है और उसके आस-पास के इलाके में बाढ़ (Flood) जैसे हालात हैं। भारी बारिश के सैलाब में नगरोटा में तवी नदी पर बना ब्रिज (Bridge) पलक झपकते ही नदी में समा गया। नदी में ब्रिज के गिरने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि नदी उफान पर है और बारिश लगातार जारी है। नदी में पानी की लहरें ब्रिज तक पहुंच जाती हैं और देखते ही देखते ब्रिज नदी में समा जाता है।

ब्रिज का नाम नगरोटा बाबा पेड देवता पुल बताया जा रहा है। ये ब्रिज तवी नदी पर बना हुआ है। यह एक पैदल यात्री ब्रिज था। इस पर कोई गाड़ी नहीं चलती था। हालांकि पैदल यात्रियों का आना-जाना लगातार होता था। बारिश की वजह से इसे बंद किया गया था। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, इस पुल के पार कई छोटे-छोटे गांव हैं और यह एक धार्मिक हिंदू स्थल है। इसका नाम पीहर देवता बताया जा रहा है। जिसकी बड़ी मान्यता है। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ये ब्रिज नगरोटा से इस वलेज को कनेक्ट करता है। पहले लोग नाव में इस गांव में आते थे लेकिन बाद में ये ब्रिज बनाया गया था जिस से लोगों का सफर काफी अच्छा हो गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.