Jawan Preview ने तोड़े रिकॉर्ड, शाहरुख खान ने विलेन बनकर 24 घंटे में मचा दी तबाही

0 301

मुंबई: शाहरुख खान की ‘जवान’ के प्री-रिलीज वीडियो ने जारी होते ही धमाल मचा दिया और 24 घंटे के व्यू काउंट के मामले में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में टीज़र्स और ट्रेलर्स द्वारा पहले से बनाए गए सभी पिछले रिकॉर्ड्स को आसानी से पार कर लिया है। सभी प्लेटफार्मों पर 112 मिलियन व्यूज के साथ जवान के धमाकेदार प्रीव्यू ने मौजूदा स्टैंडर्ड्स को तोड़ दिया है, जिससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया बैंचमार्क बन गया है।

‘जवान’ का प्रीव्यू पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज के रूप में सबसे टॉप पर है, जो SRK की दीवानगी और फिल्म की यूनिवर्सल अपील को दिखाता है। इस रिस्पॉन्स के बाद फिल्म से लोगों की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ चुकी हैं। हालांकि भारतीय फिल्मों का यह भी इतिहास रहा है कि जब जब शाहरुख खान विलेन बनकर सामने आए हैं, उन्होंने पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है।

‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान डर, अंजाम, बाजीगर, डॉन जैसी कई फिल्मों में दमदार विलेन के तौर पर लोगों का दिल जीत चुके हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब तक यह कंफ्यूजन बना हुआ है कि शाहरुख का किरदार निगेटिव है या पॉजिटिव।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.