झरखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

0 226

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है। उन्हें उपचार के लिए धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया गया कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगरनाथ महतो गत वर्ष लंबे समय तक लीवर की समस्या से ग्रसित रहे थे। उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

राज्य के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री महतो की तबीयत विधानसभा सत्र के दौरान हुई। जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल जहां प्रारंभिक जांच होने के बाद के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है। पूर्व में शिक्षा मंत्री महतो पहले कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें कि जगरनाथ महतो गत वर्ष लंबे समय तक लीवर की समस्या से परेशान रहे थे। जिसके कारण उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी किया गया है। चेन्नई के एक अस्पताल में उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में कहा है कि शिक्षा मंत्री महतो शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.