रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से JIO फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी हुई अलग

0 357

मुबंई: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से उसकी वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) गुरुवार को अलग हो गई।

शेयर बाजार के एक विशेष सत्र के जरिए जेएफएस यानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कीमत तय की गई, जो कि 261.85 रुपए/शेयर रही। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 2841.85 रुपए से घटकर 2580 रुपए प्रति शेयर रह गई।

गुरूवार की शाम तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.20% बढ़कर 2,611.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले जेएफएस का एक शेयर मिला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.