बस 225 रुपये का रिचार्ज करवाएं और लाइफ टाइम के लिए वैलिडिटी पाएं

0 468

नई दिल्ली. अगर आपके स्मार्टफोन में वैलिडिटी खत्म हो जाए तो आपको काफी परेशानी हो सकती है. दरअसल ज्यादातर लोगों को याद भी नहीं रहता है कि उनके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है और उन्हें दोबारा से रिचार्ज करवाना है ऐसे में कई बार आप मुश्किल में फंस सकते हैं. लोग चाहते हैं कि कोई ऐसा प्लान हो जिसमें उन्हें लाइफटाइम की वैलिडिटी मिल जाए और बार-बार रिचार्ज करवाने की टेंशन से छुट्टी भी मिल जाए. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आज हम आपको मार्केट के सबसे सस्ते लाइफटाइम वैलिडिटी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपको भी झटका लगेगा साथ ही साथ बेहद खुशी भी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन सा है यह लॉन्ग वैलिडिटी प्लान और कौन सी कंपनी कर रही है इसे ऑफर.

जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो ​MTNL ऑफर करता है. इस प्लान में आपको 225 रुपये रिचार्ज करवाना पड़ता है. इसके बाद आपको लाइफ टाइम की वैलिडिटी ऑफर की जाती है और आपको सिम बंद हो जाने की टेंशन नहीं रहती है. अगर आपको ये प्लान पसंद आया हो तो आप भी इसे एक्टिवेट करवा सकते हैं.

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस प्लान की कॉस्ट 225 रुपये है. आप जानना चाहते होंगे कि इसमें कौन से बेनिफिट्स दिए जाते हैं तो बता दें कि यूजर्स को इस प्लान में 100 मिनट कॉलिंग मिनट ऑफर किए जाते हैं, इतना ही नहीं इस प्लान में ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग के लिए प्रति सेकेंड 0.02 पैसे की दर से चार्ज भी किया जाता है जो एक तरह से किफायती ही है. सबसे बड़ा बेनिफिट तो यही है कि इस प्लान में ग्राहकों को पूरे लाइफ टाइम की वैलिडिटी ऑफर की जाती है जिसमें आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.