बिना एक भी रुपये लगाए सिंक और गंदे पाइप को करें चुटकियों में साफ, पढ़े पूरी खबर

0 474

नई दिल्ली। आपने ऐसा अक्सर सुना होगा कि घर का कोई कमरा साफ रहे न रहे पर किचन हमेशा साफ रहना चाहिए. वैसे तो घर के सभी कमरे साफ होने चाहिए पर किचन को साफ रखने पर हमेशा से ज्यादा जोर दिया जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस जगह पर खाना बनता है उसे साफ रखना चाहिए नहीं तो कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं. जब बार-बार किचन में खाना बनता है और ज्यादा बर्तन निकलता है तो किचन की सिंक ब्लॉक हो जाती है. ऐसे में काम करने में दिक्कत तो होती है, साथ में किचन गंदा होता है सो अलग. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी सहायाता से आप बड़े ही आसानी से किचन के सिंक को साफ कर लेंगे.

किचन का सिंक और उसके पाइप के ब्लॉकेज को साफ करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी. आपको सफाई करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा चाहिए होगा. ये दोनों चीजें पहले से ही आपके किचन में मौजूद होंगी. इसीलिए आप सिंक बिना एक भी रुपये लगाए साफ कर सकते हैं.

सिंक को साफ करने के लिए आपको हाफ कप विनेगर और हाफ कर बेकिंग सोडा चाहिए होगा. आपको सबसे पहले सिंक को पूरी तरीके से खाली कर लेना है. उसके बाद सिंक में बेकिंग सोडा डालें और फिर उसके ऊपर से विनेगर डालें. इन दोनों को डालने के बाद आप देखेंगे कि बुलबुले दिखाई देने लगेंगे. आप सिंक को कम से कम आधे घंटे के लिए वैसे ही छोड़ दें. समय बीतने के बाद धीरे-धीरे सिंक में गर्म पानी डालकर उसे धुलें. गर्म पानी जैसे ही सिंक से पाइप के अंदर जाएगा, उसका पाइप अपने आप साफ होता जाएगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.