सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक सवार कांवड़िए, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

0 324

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से छोटी काशी गोला कावड़ लेकर जा रहे बाइक सवार रोड किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गए। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीनों कांवड़िया जख्मी हो गए। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

यह हादसा मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाई वे पर शुक्रवार की सुबह हुआ। पीबी इंटर कॉलेज बरेचा थाना मोहम्मदी के पास बाइक पर सवार होकर गोला जा रहे हैं तीन कांवड़िये एक ट्रक से टकराकर जख्मी हो गए। तीनों जख्मी कांवड़ियों की पहचान 20 वर्षीय धनवीर पुत्र बृजपाल, 22 वर्षीय सुखदेव पुत्र रामप्रसाद व 16 वर्षीय कमलेश पुत्र पासीराम निवासी करकरगटा मजरा रामपुर थाना कांठ शाहजहांपुर के रूप में हुई। यह तीनों कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर शाहजहांपुर से गोला जल चढ़ाने जा रहे थे। चालक धनवीर को नींद आ जाने के कारण उसकी बाइक रॉन्ग साइड चली गई और खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में तीनों कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएससी मोहम्मदी भिजवाएगा गया। वहां इलाज के दौरान धनवीर व सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया। कमलेश को सीएससी मोहम्मदी से जिला शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.