कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

0 349

नई दिल्ली : कर्नाटक विधान सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यूटी खादर ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। कर्नाटक विधान सभा स्पीकर खादर ने लोक सभा अध्यक्ष के आधिकारिक आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की । बिरला ने खादर को कर्नाटक विधान सभा का स्पीकर चुने जाने पर नए पद और दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध बनाने की आशा जताई।

बताया जा रहा है कि इस औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज और परंपरा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक यूटी खादर पिछले महीने सर्वसम्मति से कर्नाटक विधान सभा के स्पीकर चुने गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.