खड़गे ने BJP और RSS की तुलना जहरीले सांप की, बोले- इन्हें मार देना चाहिए

0 423

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को “जहर” करार दिया और उन्हें भारत की राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक पार्टी कहा है। खड़गे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले सांगली में एक सार्वजनिक बैठक में “जहरीले सांप को मारने” का उदाहरण दिया।

कांग्रेस के बागी और सांगली से निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल का नाम लिए बिना उन पर पार्टी को धोखा देने और अपने रिश्तेदार का समर्थन करने का आरोप लगाया।पाटिल के रिश्तेदार 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वाले नेताओं की संख्या उसके उम्मीदवारों की संख्या से ज्यादा है।

खड़गे ने BJP और RSS पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि – अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक चीज कोई है तो वो BJP और RSS हैं। ये जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है तो वो आदमी मर जाता है… इसीलिए ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए। खड़गे ने राज्य स्तरीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव है। देश के प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ”सत्ता की भूख” अभी तक संतुष्ट नहीं हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर मणिपुर का दौरा करने के बजाय विदेश यात्रा करने का आरोप लगाया। जहां जातीय संघर्ष जारी है। कल तक मोदी जी यहां थे। आज वो विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं। आदिवासी महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। वो विदेश दौरे पर हैं।

बता दें कि भारत के नजरिए से पीएम की डोनाल्ड ट्रंप के साथ और रूस व चीन के राष्ट्रपतियों के साथ की गई बैठकों के परिणाम पर भी सवाल किया। खड़गे ने बोला कि उनकी उम्र उन्हें कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने और लोगों से मिलने से नहीं सकती। ये कटाक्ष विशाल पाटिल पर करते हुए कहा- ‘ऐसे नेता हैं जिन्हें पार्टी ने पद दिए और उन्होंने उनसे फायदा उठाया। किसी की आलोचना नहीं कर रहा, लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी आपको सबकुछ दे रही है तो आपको उसे धोखा बिल्कुल नहीं देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.