25 मई से 4 जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ग्रेटर नोएडा में

0 330

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन करने जा रही है और यह ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम और गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत 25 मई को होगी और यह 4 जून तक चलेगा। इस आयोजन में देश भर के छात्र हिस्सा लेंगे। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर एसीएस नवनीत सहगल ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह प्रदेश और ग्रेटर नोएडा के लिए सौभाग्य की बात है इतने बड़े गेम्स का आयोजन यहां किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर उन्होंने सेलेक्ट एजेंसी और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़नी है और सबसे बड़ी बात है कि चयनित एजेंसी के साथ मिलकर अधिकारियों को काम करना है और इसको सफल बनाना है। उन्होंने स्टेडियम में जाकर मुआयना भी किया। इस दौरान उनके साथ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अपर कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी कुलपति, गेम्स की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार आदि अधिकारी मौजूद रहें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.