किसान आंदोलन: आज मोर्चे और SKM नेताओं की मीटिंग, डल्लेवाल की हालत ख़राब, बीते देर रात की 3-4 बार उल्टियां

0 180

नई दिल्ली : जहां एक तरफ पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 54वां दिन शुरु है। खबर है कि, बीते शुक्रवार देर रात 12।25 बजे डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आईं। तब से उन्होंने 150-200 मिलीलीटर के करीब ही पानी पिया है। वहीं आज यानी 18 जनवरी को किसान संगठनों के बीच एकता पर जोर देते हुए तीनों संगठनों के नेताओं ने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों के लिए एकजुट लड़ाई की रूपरेखा तैयार करने को लेकर एक और बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

जानकारी दें कि, बीते 13 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दो किसान संगठनों के साथ बैठक की थी, ताकि केंद्र पर उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके और एक संयुक्त आंदोलन किया जा सके। किसान नेताओं ने कहा था कि, लड़ाई जीतने के लिए जनता का समर्थन बहुत जरूरी है।

बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 2020 के आंदोलन का नेतृत्व किया था। बाद में ये कानून निरस्त कर दिए गए थे। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा फिलहाल SKM (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के आंदोलन का हिस्सा नहीं है। बीते साल 13 फरवरी से खनौरी और शंभू सीमा स्थलों पर किसानों के दिल्ली मार्च को सुरक्षा बलों ने रोक दिया था।

वहीं बीते डेढ़ महीने से अधिक समय से भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के ‘‘बिगड़ते” स्वास्थ्य के चलते अब दोनों दलों में चिंता व्याप्त है। पता हो कि, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लंबे समय से उपवास के बावजूद उन्होंने अब तक कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.